Avon E Lite: जैसा की आप सभी जानते हैं कि देश में बढ़ती पेट्रोल-डीजल के अधिक दामों के कारण, लोगों के द्वारा इलेक्ट्रिक बाईक तथा e- स्कूटर को बहुत ज्यादा पसन्द किया जा रहा हैं क्योंकि यह बहुत ही कम खर्चीला हैं। यदि आप इस फेस्टिवल सीज़न में एक सस्ता और सुरक्षित इलेक्ट्रिक स्कूटर की खोज कर रहे हैं, तो Avon E Lite इलेक्ट्रिक स्कूटर एक अच्छा ऑप्शन हो सकता हैं। जिसमें हाई टेक्नोलॉजी, लम्बे समय तक बैटरी जीवन, और एक सुरक्षित और सुगम सफर के लिए विभिन्न फीचर्स को शामिल किया गया हैं। तो आइए इस आर्टिकल के द्वारा हम इसके बारे में पूरी डीटेल से जानते हैं।

शानदार स्पीड परफॉर्मेंस

Avon E Lite: बाजार में इसे सस्ता ई-स्कूटर माना जाता है और इसका मार्केट में काफी डिमांड है। यह 100 किलो से अधिक भार को ले जाने सक्षम है और साथ ही यह सिंगल चार्ज में 50 km तक की ड्राइविंग रेंज देता है। इसके साथ ही इसमें 232 kwh पावर की मोटर को दिया गया हैं। और यह 4-8 घंटे के बीच फुल चार्ज हो सकता है। इसमें 24 km/hr की टॉप स्पीड है और इसमें साइड रिफ्लेक्टर और आरामदायक हैंडल बार भी हैं।

Avon E Lite

मॉडर्न फीचर्स से लैस!

इस फेस्टिवल सीजन में Evon ने एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर को मार्केट में लॉन्च किया है, जिसमें कई नई फीचर्स को जोड़ा गया हैं। जैसे कि सेंट्रल लॉकिंग अलार्म, रिमोट लॉक, एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम, रिवर्स गियर, और डिजिटल डिस्प्ले शामिल हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर में हाई टेक्नोलॉजी को यूज किया गया हैं जो यात्रियों के लिए बहुत ही आरामदायक साबित हुआ है।

क्या है कीमत

अब सबसे आखिरी बात इसके कीमत कि की जाए तो कंपनी ने Avon E Lite की कीमत 28,000 रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखा गया हैं। जिसकी ऑन रोड कीमत 32,420 रुपए पड़ती हैं। अगर आप इसे बैंक से लोन लेकर खरीदना चाहते है तो बैंक आपको 9.7% सालाना ब्याज की दर से 29,420 रुपए का लोन देगा। इसके बाद आपको 3000 रुपए का डॉउन पेमेंट जमा करना होगा। और अगले 3 साल तक हर महीने आपको 945 रुपए का EMI भरना पड़ेगा।

Wb Auto Desk

Rev up your automotive storytelling! Expert insights, reviews, and trends from a seasoned automobile journalist. Drive the latest stories with passion and precision.