2023 TVS Apache RTR 160 4V: नई बाइक 2023 TVS Apache RTR 160 4V का एक स्पेशल एडिशन हाल ही में टीवीएस ने लॉन्च किया है, जिसकी कीमत एक्स-शोरूम पर 1.24 लाख रुपये है. 2023 के इस स्पेशल एडिशन Apache में कॉस्मेटिक और मैकेनिकल फीचर्स को नए अपडेट्स के साथ शामिल हैं, साथ ही इसमें कई नए फीचर्स को भी जोड़ा गया हैं. इसके अलावा इस Apache RTR 160 4V के इस स्पेशल एडिशन को नए नए कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया गया हैं, तो चलिए इस पोस्ट के द्वारा हम इसके नए फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में पूरी डीटेल में जानते है..

164.9cc के दमदार इंजन के साथ

इस TVS Apache RTR 160 बाईक के चौथी जेनरेशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस TVS Apache RTR 160 4V में पहले जैसा ही BS6 कम्प्लायंट 164.9 cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन देखने को मिलता है। इसका इंजन 9,250 आरपीएम पर 17.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ लैस है। इसके TVS Apache RTR 160 4V की ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर है और इसके डिस्क वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम, जबकि ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम है। इसमें 12 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक भी शामिल है।

2023 TVS Apache RTR 160 4V

इसके मॉडर्न फीचर्स इसे बनाते हैं, बहुत खुब

अब अगर बात इसमें मिलने वाली फीचर्स की करी जाए तो इस TVS Apache RTR 160 4V 2023 मॉडल में नए नए फीचर्स को जोड़ा गया हैं, इसके फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक है और नए फीचर्स के साथ नया कंसोल है। इसमें राइड मोड की रियल टाइम जानकारी और गियर इंडीकेटर को भी जोड़ा गया हैं। इसके साथ ही इस TVS Apache RTR 160 4V के स्पेशल एडिशन मॉडल में हेडलैंप्स के साथ DRL/ FPL, रेडियल टायर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। सभी वैरिएंट्स के रियर में रेडियल टायर है, जबकि पुराने वर्जन में फ्रंट में DRL ऊपर की ओर दिये गए थे, लेकिन नए वर्जन में अब हेडलैंप के बीच में DRL है।

जानें महज क़ीमत! EMI Plan के साथ

अब सबसे आखिरी बात इसके कीमत कि की जाए तो कंपनी ने 2023 TVS Apache RTR 160 4V की कीमत 1,23,870 रुपए (एक्सशोरूम, दिल्ली) रखा गया हैं। जिसकी ऑन रोड कीमत 1,44,552 रुपए पड़ती हैं। अगर आप इसे बैंक से लोन लेकर खरीदना चाहते है तो बैंक आपको 9.7% सालाना ब्याज की दर से 1,50,984 रुपए का लोन देगा। इसके बाद आपको 14000 रुपए का डॉउन पेमेंट जमा करना होगा। और अगले 3 साल तक हर महीने आपको 4,194 रुपए का EMI भरना पड़ेगा।

Wb Auto Desk

Rev up your automotive storytelling! Expert insights, reviews, and trends from a seasoned automobile journalist. Drive the latest stories with passion and precision.