चंडीगढ़ से 25 साल की लड़की के पीड़ित होने का मामला सामने आया- सीसीटीवी कैमरे में एक बहुत ही भयानक हादसा कैद हुआ है। स्ट्रीट डॉग को खाना खिलाते हुए एक लड़की को थार गाड़ी ने कुचल दिया। इसके बाद गंभीर हालत में लड़की को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।
अस्पताल में लड़की का इलाज चल रहा है और सिर पर गंभीर चोटें आई हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 53 फर्नीचर मार्केट का यह हादसा बताया जा रहा है।
सड़क हादसे की यह घटना घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़े- फाइव स्टार सेफ्टी फीचर के साथ मार्केट में आने वाली है Tata Blackbird, लॉन्च से पहले ही चढ़ा बुखार…
वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक बच्ची स्ट्रीट डॉग को खाना खिला रही है। गलत साइड से आ रही एक गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
टक्कर मारने के बाद गाड़ी मौके से फरार हो जाती हैं। इसके आधार पर पिता ने पुलिस में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। एक रिकॉर्ड के मुताबिक पीड़ित लड़की का नाम तेजस्वी कौशल बताया जा रहा है।
यह भी पढ़े- HOP ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर, जानिए क्या है खास…
पीड़ित लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की और उसकी मां रोज कुत्तों का खाना खिलाने जाते थे। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।