Ampere NXG E-Scooter: भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। ब्रांड्स लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काफी बढ़िया फीचर्स से लैस किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में उतार रहे हैं। इसी कड़ी में Ampere भी अपना नया NXG E-Scooter लांच करने वाला है। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह स्कूटर Ola और Ather का रुतबा मार्केट से खत्म कर देगा। क्योंकि इसने अभी हाल ही में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Ampere NXG E-Scooter ने बनाए हैं ये बड़े रिकार्ड

Ampere की तरफ से आने वाले NXG E-Scooter ने हाल ही में 45 दिन के भीतर 10,000 KM की यात्रा पूरी की है और अपने नाम कइयों रिकॉर्ड दर्ज करा लिए हैं। दरअसल, इस स्कूटर की कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा 16 जनवरी 2024 को शुरू हुई थी। यात्रा के दौरान सबसे पहला रिकॉर्ड इस स्कूटर ने 10,000 KM की यात्रा एक ही बार में करने का हासिल किया है।

इसी के साथ जो दूसरा रिकॉर्ड है वह है एक ही राइड में भारत के विभिन्न डायवर्सिटी को कवर करते हुए 115 शहरों और नगरों की यात्रा करना। जिसमे भारत के कल्चर को भी देखा गया।

इसके पश्चात अगला रिकॉर्ड इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने यह भी बनाया है कि इसने 1860 Kg के “पिकअप ट्रक” को पूरे 2 KM तक खींचा।

इसी के साथ इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने 17,100 वर्ग को कवर करते हुए सफेद रेत पर इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड लोगो भी बनाया है।

Ampere NXG E-Scooter कब होगा भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Ampere NXG इलेक्ट्रिक स्कूटर को वर्ष 2023 के Auto Expo में शोकेस किया गया था। उसके पश्चात इस स्कूटर के लिए कंपनी ने “Ampere Nexus” ट्रेडमार्क को रजिस्टर किया था। यानी यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इसी नाम से भारत में इसी वर्ष 2024 के मध्य में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि यह केवल मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए हमारा मानना है। इस बात की पुष्टि अभी कंपनी के तरफ से आधिकारिक रूप से नहीं हुई है।

वहीं बात करें कीमत की तो Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर 1.35 लाख़ से 1.55 लाख रुपए की एक्स शोरूम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। वहीं इसके K2K वाले एडिशन की बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसको आप आसानी से Ampere की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मात्र 499 रुपए में प्री बुक करा सकते हैं।

Krishna Tiwari

Krishna Tiwari: Automotive aficionado, expert writer, and enthusiast, delivering insightful content on all things automotive. Explore his expertise for expert insights, reviews, and industry updates.