आगरा की 28 कॉलोनियों में बाढ़ का खतरा- देश के काफी सारे हिस्सों में  बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही  है. मैदान से पहाड़ी राज्यों तक बारिश के चलते हुए बाढ़ और लैंडस्लाइड देखने को मिल रही है.

 यमुना का रूद्र रूप देखने को मिल रहा है

 देश की राजधानी दिल्ली में यमुना का रूद्र रूप देखने को मिल रहा है। यूपी के कई हिस्सों में  बाढ़ जैसी हालत देखने को मिल रही है। ताज की नगरी आगरा में भी बारिश जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

 ताज महल की 2 फुट तक की दीवारें पानी में डूब गई है। आगरा में आज सुबह यमुना नदी का जलस्तर 497.30 फीट तक पहुंच गया है. ताजमहल के पीछे बने ताज व्यू पॉइंट पर भी यमुना नदी का पानी पहुंच गया है।

 पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है 

 व्यू प्वाइंट तक पहुंचने के बाद पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है. इसके साथ ही ताजमहल के पीछे बने  महताब बाग के पास बनी हुई चौकी में भी यमुना का पानी भर गया है।

 पानी भरने के बाद पुलिस कर्मी अपना अपना सामान उठाकर पास में बनी अस्थाई चौकी पर पहुंच गए हैं। लोगों का कहना है कि यमुना का जल स्तर  आज से 13 साल पहले इस प्रकार का देखा गया था।

 धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है

 लेकिन इस बार यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। यमुना का बढ़ता जलस्तर लोगों को डराने मे लगा हुआ है. अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता गया तो आज पास बने सभी गांव इसकी चपेट में आ जाएंगे।

 यमुना का जलस्तर  हर घंटे में बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर लो फ्लड लेवल को पार कर चुका है। यमुना का जलस्तर ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया है. ताजमहल के पास बना दशहरा घाट पानी में डूब चुका है। पुलिस ने लोगों को घाट के पास जाने से मना कर दिया है।

इसे भी पढ़े- मां बनीं सना खान का ग्रैंड वेलकम, बेटे को किया पैंपर, पति से मिला सरप्राइज

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...