24 में आज भारी बारिश का अनुमान- भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मॉनसून  पंजाब और गुजरात में और आगे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. देश के पूर्वी,मध्य, उत्तर पश्चिमी और  पश्चिमी राज्य में 5 दिन तक मौसम सक्रिय रहेगा।

 इन राज्यों में है भारी बारिश होने का अनुमान 

 जिन राज्यों में भारी बारिश होने का अनुमान है उनमे उत्तर पश्चिमी के राज्य उत्तर प्रदेश राजस्थान दिल्ली उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पंजाब और हरियाणा शामिल है. 

उतर मध्य भारत के मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिमी भारत के गोवा  गुजरात और महाराष्ट्र में भी  भारी बारिश की चेतावनी की गई है.

 भारी बारिश होने की चेतावनी जताई जा रही है 

 इसी के साथ में  दक्षिण भारत के  कर्नाटक केरल तमिलनाडु और उत्तर पूर्वी भारत के पश्चिम बंगाल सिक्किम असम मेघालय  अरुणाचल प्रदेश  नागालैंड त्रिपुरा मणिपुर और मिजोरम में भारी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. 

 उत्तर प्रदेश का मौसम  गुरुवार 29 जून से एक बार फिर से बदलेगा। 1 जुलाई तक  पूरे देश में भारी बारिश  होने की संभावना है. 2 और 3 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में  हलके से सामान्य बारिश होने की संभावना है.

 बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी यूपी  के कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्के से सामान्य  बारिश होने की संभावना है। एक-दो स्थानों में  भारी बारिश भी दर्ज की गई है।

 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है 

 ललितपुर में सबसे ज्यादा अधिक 9 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने बुधवार के लिए उत्तराखंड के 7 जिलों में  भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

 नैनीताल  टेहरी पौड़ी देहरादून और बागेश्वर में  कहीं-कहीं भारी से और भी ज्यादा अधिक  बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं दूसरी तरफ बारिश की वजह से 59 सड़कें बंद होने वाली है। हमारी जानकारी पढ़ने के लिए धन्यवाद.

इसे भी पढ़े- आज आठ जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जगहों पर भूस्खलन की भी आशंका

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

One reply on “24 में आज भारी बारिश का अनुमान, दिल्ली-यूपी में भी खूब बरसेंगे बादल; जानें बिहार का हाल”