बीसीसीआई अध्यक्ष से हटने के बाद कैब अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे गांगुली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई से छुट्टी मिलने के बाद बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने जा रहे हैं। कैब का चुनाव इस महीने की 31 तारीख को होना है, जिसके लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है.
गौरतलब है कि 2015 में जगमोहन डालमिया के निधन के बाद सौरव गांगुली ने कैब अध्यक्ष का पद संभाला था, हालांकि उन्होंने 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष चुने जाने के बाद इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह डालमिया के बेटे अभिषेक डालमिया को अध्यक्ष बनाया गया था। सौरव अध्यक्ष बनने से पहले सीएबी में सचिव का पद भी संभाल चुके हैं। वर्तमान में उनके बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली सचिव के पद पर हैं।
ये भी पढ़े : एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम ने मनाया अनोखा जश्न, BCCI ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि सौरव गांगुली तीन साल तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे, लेकिन इस बार उन्हें अध्यक्ष पद का दावेदार नहीं बनाया गया। उनकी जगह पूर्व भारतीय क्रिकेटर रोजर बिन्नी ने इस पद के लिए खुद को नॉमिनेट किया था। अब 18 अक्टूबर को बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जाएगी और रोजर बिन्नी अगले अध्यक्ष बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हालांकि सौरव गांगुली को आईपीएल अध्यक्ष बनाने की पेशकश की गई थी, लेकिन उन्होंने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और वह अब कैब अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को बीसीसीआई अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद अब उनकी पत्नी डोना गांगुली ने भी अपना मुंह खोल दिया है. उन्होंने कहा कि एक आदमी जितना बड़ा होता है, उसके बारे में उतने ही अधिक विवाद पैदा होते हैं। आम लोगों से कोई विवाद नहीं है। शायद लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। डोना ने आगे कहा- ‘मेरा मानना है कि बुरा वक्त हमेशा के लिए नहीं रहता। जिसका अभी बुरा समय चल रहा है, कल उसका भी अच्छा समय आएगा। सूरज उगता है, फिर रात होती है। जीवन भी ऐसे ही चलता है। अँधेरा होगा तो सूर्योदय के साथ पुराने दिन भी फिर लौट आएंगे।
Follow Us On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Telegram Channel Wbseries | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |