Ghum Hai Kisi ke Pyaar Meiin – गुम है किसी के प्यार में गोदभराई के दिन पाखी अपने काले इरादों को फिर से जाहिर करती है। पाखी सई से बोलती है कि विराट ये बच्चा सई को नहीं बल्कि उसे ही देगा।
गुम है किसी के प्यार में (ghum hai kisikey pyaar meiin) सीरियल में मेकर्स सई की प्रेग्नेंसी का सस्पेंस बनाए हुए हैं। लेटेस्ट एपिसोड में पाखी की गोद भराई की रस्म होती है। इस दौरान सई भी तैयार होती है और उसकी गोद भराई की जाती है। इस बीच सभी लोग कहते हैं कि सई के चेहरे पर भी ऐसा ग्लो है जैसे वह भी प्रेग्नेंट है। सई की तारीफ सुनकर पाखी जलती है। इस खुशी के बीच पाखी सई को कुछ ऐसा बताती है कि उसके चेहरे का रंग उड़ जाता है।
Read Also: बला की खूबसूरत है इस क्रिकेटर की वाइफ, सामने नहीं टिक पाएंगी बड़ी से बड़ी एक्ट्रेस!
सई की तारीफ से चिढ़ गई पाखी
गुम है किसी के प्यार है में पाखी फिर से अपने रंग दिखा रही है। एपिसोड में विराट सई को फूलों से सजाता है। पाखी की गोदभराई है। साथ में सई को भी वैसे ही तैयार किया जाता है। काफी लंबे वक्त सई और विराट के बीच रोमांस दिखाया जाता है। विराट भी बोलता है कि भले सई का पेट नहीं निकला लेकिन उसके चेहरे पर मां वाला ग्लो है। कई लोग सई की तारीफ करते हैं और उससे ऐसा बोलते हैं जिसे सुनकर पाखी जल जाती है। पाखी अपनी मां से कहती है कि वह सई को बच्चा नहीं देगी। इस पर उसकी मां बोलती हैं कि विराट उसे ऐसा कभी करने नहीं देगा।
Read Also: ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मजदूर के खाते में आए 31 अरब रुपए, खबर मिलते ही पड़ोसियों में मच गई हलचल
सई ने फिर उगला जहर
इस बीच पाखी मिठाई में रसगुल्ला चुनती है जिस पर भवानी बोलती हैं कि पाखी को बेटा होगा। वह पाखी को मिठाई खिलाती है। सई को खुश देखकर पाखी बोलती है कि उसका खुश होना बेकार है क्योंकि वह उसे बच्चा नहीं देगी। पाखी बोलती है कि विराट खुद ये बच्चा मेरी गोद में रखकर जाएगा। यह सुनकर सई हैरान रह जाती है।
Follow US On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Telegram Channel Wbseries | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |