शादी के बाद लड़की के पिता ने रखी ये शर्त- उत्तर प्रदेश के झांसी से एक अजब गजब मामला सामने आ रहा है. यहां पर शादी के बाद दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी।

 दुल्हन के मुंह बोले पिता ने तीन बड़ी शर्तें रख दी 

 तभी अचानक से दुल्हन के मुँह बोले पिता ने तीन बड़ी शर्ते सामने रख दी. इसमें सबसे बड़ी शर्त यह थी की दूल्हा दुल्हन कभी आपस में शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे। दूल्हे ने अपने ससुर की शर्तों को मानने से इंकार कर दिया. इस पर दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया।

बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव का मामला है

 एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि यह मामला बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव का है। यहां के रहने वाले  मानवेंद्र सिंह की शादी कुछ समय पहले गुरसराय कि एक लड़की से तय हो गई थी।

 शादी 6 जून को बरुआसागर के एक मैरिज हॉल में हुई थी. 7 जून की सुबह जब विदाई का समय आया तो अचानक से दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया.

 दुल्हन के पिता ने तीन बड़ी शर्ते रखी

 लड़के पक्ष की तरफ से आये लोग  दुल्हन को मनाने लगे. इसी दौरान लड़की के मुँह बोले पिता ने तीन बड़ी शर्ते रख दी। पहला दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे के साथ कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे. दूसरा दुल्हन अपनी छोटी बहन को लेकर ससुराल जाएगी। तीसरा दुल्हन का मुँह बोला पिता कभी भी बेटी के ससुराल जा सकता है।

 दूल्हे ने मानने से इनकार कर दिया

इन तीनो शर्तो को दूल्हे ने मानने से इनकार कर दिया। उसके बाद दुल्हन ने ससुराल जाने से मना कर दिया, और अपने मुंह बोले पिता और बहन के साथ लौट गई।

 दुल्हन को तीन लाख के गहने चढ़ाये थे

 शादी टूटने के बाद दूल्हा और परिजन बरुआसागर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी. दूल्हे ने पुलिस को बताया कि शादी में 1000000 रुपए खर्च हुए हैं.

 दुल्हन को तकरीबन 3 लाख रूपये के गहने चढ़ाया गए हैं. शादी के बाद मुंह बोला पिता दुल्हन और गहने लेकर चला गया. फिलहाल लड़की के घर पर कोई नहीं है और बाहर से ताला लगा हुआ है.

 मामले में पुलिस का कहना है कि दूल्हा पक्ष की ओर से तहरीर मिली है. मुँह बोले पिता की शर्त नहीं मानने पर  दुल्हन अपने परिजनों के साथ चली गई है. लड़की पक्ष को थाने पर बुलाया गया है. लड़का और लड़की दोनों पक्ष को आमने सामने बिठा कर बात की जाएगी.

इसे भी पढ़े- Sony ने 5G Smartphone की दुनिया में लाया तड़कता भड़कता स्मार्टफोन, कैमरा क्वालिटी देख DSLR भी देने लगा सलामी

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

One reply on “शादी के बाद लड़की के पिता ने रखी ये शर्त, दूल्हे के इनकार पर दुल्हन ने लौटाई बारात”