हिमेश रेशमिया ने दिया था इस अभिनेत्री को मौका- दीपिका पादुकोण 5 जनवरी को अपना 37वा जन्मदिन मना रही हैं। दीपिका पादुकोण आजकल अपनी आने वाली नई फिल्म पठान को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है।
पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण शाहरुख खान के साथ एक्शन करते हुए नजर आने वाली है। नेशनल लेवल की बैडमिंटन प्लेयर होने के बावजूद दीपिका ने मॉडलिंग को अपना करियर बनाया।
कई सालों तक मॉडलिंग करने के बाद वह फिर फिल्मों में आईं। दीपिका ने 2006 में कन्नड़ फिल्म ‘ऐश्वर्या’ के जरिए फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा था।
वहीं उन्होंने 2007 में ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया। लेकिन इससे पहले भी दीपिका पादुकोण एक म्यूजिक वीडियो में आई थी जिसकी वजह से उन्हें ओम शांति ओम में काम मिला।
दीपिका नेशनल लेवल की बैडमिंटन खिलाड़ी रही हैं। दीपिका ने कम उम्र में ही एक्ट्रेस बनने का सपना देखा। इसी सपने को साकार करने के लिए दीपिका बैंगलोर से मुंबई शिफ्ट हो गईं।
ऐसे में 4 साल मेहनत करने के बाद उन्हें एक साबुन के विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। इसके बाद वह 2005 में कैलेंडर गर्ल में नजर आई थी। इस समय पर उनकी उम्र 18 साल की थी।
यह भी पढ़े- कौन है जो 42 साल की उम्र में तीसरी बार बनी दुल्हन, 8 साल बड़े लड़के से रचाया विवाह…
ओम शांति ओम से पहले दीपिका को फिल्म इंडस्ट्री में बड़ा ब्रेक देने वाले हिमेश रेशमिया थे, उन्होंने दीपिका को अपने म्यूजिक वीडियो ‘नाम है तेरा’ में कास्ट किया था। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म छपाक के लिए इंडियन आईडल सीजन 11 में जब पहुंची तो उन्होंने हिमेश रेशमिया का धन्यवाद किया था।
दीपिका पादुकोण ने कहा कि फराह खान और शाहरुख खान ने नाम है तेरा वीडियो देखने के बाद उनकी फिल्म के लिए कास्ट किया था। वैसे ओम शांति ओम से पहले भी दीपिका को कई सारी फिल्में ऑफर हुई थी, लेकिन कहते हैं ना कि किस्मत के आगे किसका जोर है।
यह भी पढ़े- विराट कोहली और अनुष्का को रिजेक्ट कर चुके हैं अशनीर ग्रोवर, कहा ‘मुझे कौन सा लहंगा…’
सलमान खान के साथ भी दीपिका पादुकोण लांच होने वाली थी। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया और फराह खान ने सबसे पहले 2007 में दीपिका पादुकोण के टैलेंट को समझा। इसके बाद से ही दीपिका पादुकोण की किस्मत चमक उठी।