भारत में सस्ते होंगे लैपटॉप और iPad- भारत में आने वाले दिनों में लैपटॉप और टेबलेट की कीमत कम हो सकती है।  इसकी वजह PLI 2.0 स्कीम है। इसमें हार्डवेयर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जा रहा है।  तमाम ग्लोबल कंपनी ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग में रुचि दिखाई है।  सरकार को HP dell Asus acer lenovo समेत 38 कंपनी के एप्लीकेशन मिले है। 

अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू कर सकती है

 यह कंपनी भारत में अपना प्रोडक्शन शुरू कर सकती है। इसके लिए कंपनी सीधे अपना मैन्युफैक्चरिंग प्लांट शुरू कर सकती है।  या फिर घरेलु सप्लायर की मदद ले सकती है।  इस स्कीम का फायदा आम आदमी को भी देखने को मिल सकता है।  

जैसे जैसे भारत में प्रोडक्शन बढ़ेगा वैसे वैसे टेबलेट और लैपटॉप की कीमत कम होती जाएगी।  सरकार ने पहले 17 हजार करोड़ की PLI स्कीम शुरू की थी। 

स्कीम 22880 करोड़ की है 

आपको बताना चाहते है की अब यह स्कीम 22880 करोड़ की है। सूत्रों की  माने तो एप्पल भी भारत में मैन्युफैक्चरिंग करना चाहता है।  इस मामले पर IT मिनिस्टर अष्विनी वैष्णव ने बताया की IT हार्डवेयर PLI स्कीम के तहत हमें भारत में PC और लैपटॉप प्रोडक्शन के लिए काफी अच्छा रिस्पांस मिला है। 

उन्होंने बताया कि 2430 करोड़ रूपये के फ्रेश इन्वेस्टमेंट की तलाश है।  इससे GDP बूस्ट होगी और लोगो को जॉब भी मिलेगी।  सरकार लोकल प्रोडक्शन के लिए 5 परसेंट का इन्वेस्टमेंट इन कंपनी को देगी।  अश्विनी वैष्णव ने बताया है की सेमि कंडेक्टर इंडस्ट्री की तरह ही PLI स्कीम लंबे समय में देश को आर्थिक फायदा पहुचायेगी।  

सरकार की स्कीम का विरोध भी किया है 

उन्होने बताया की जैसे ही भारत में कंपनी प्रोडक्शन शुरू करेगी। इनका एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा। हालाँकि कई लोगो ने सरकार की इस स्कीम का विरोध भी किया है।   अगर आपको टेक्नोलॉजी से जुडी हमारी खबर अच्छी लगी है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करे।  

इसे भी पढ़े- 82 रुपये का डिविडेंड देने का बाद अब बोनस शेयर देगी कंपनी! आज होगा ऐलान

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...