MG Hector Style Vs Mahindra XUV700: यदि आप भी काफी समय से एक फाइव सीटर SUV गाड़ी खरीदने का प्लान बना रहे हैं जो 15 लख रुपए से कम के बजट में आए। तो ऐसे में हुंडई क्रेटा और मारुति ग्रैंड विटारा के साथ कई अन्य ऑप्शन मिल जाते हैं जिसमें एमजी हेक्टर स्टाइल और महिंद्रा xuv700 गाड़ियां सबसे ज्यादा फेमस है। ऐसे में बहुत लोग इन गाड़ियों में अंतर नहीं कर पाते हैं और जल्दीबाजी में गलत गाड़ी खरीद लेते हैं। अगर आप भी MG Hector या XUV700 गाड़ियों में से कोई भी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो निम्नलिखित अंतर आपको अवश्य जान लेने चाहिए।

MG Hector Style तथा Mahindra XUV700 गाड़ियों के डाइमेंसन

सबसे पहले MG Hector Style गाड़ी के डाइमेंशन की बात करें तो इसमें लेंथ, विथ, हाईट और व्हीलबेस क्रमश: 4,655 mm, 1,835 mm, 1,760 mm तथा 2,750 mm मिलता है। वहीं दूसरी ओर Mahindra XUV700 गाड़ी के अंदर यही आंकड़े 4,695 mm 1,890 mm 1,755 mm तथा 2,750 mm है।

उपरोक्त दी गई डिटेल्स से यह साफ देखा जा सकता है कि Mahindra XUV700 गाड़ी MG Hector Style गाड़ी से ज्यादा लंबी, चौड़ी और बड़ी है। यानी यदि आपको ज्यादा बल्कि लुक चाहिए तो आप XUV700 का रुख कर सकते हैं।

MG Hector Style तथा Mahindra XUV700 गाड़ियों की पावर्ट्रेन डिटेल्स

वहीं यदि हम MG Hector Style गाड़ी की पावरट्रेन पर चर्चा करें तो इसमें आपको 1.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजिन मिल जाता है जो 143 PS की अधिकतम पावर तथा 250 NM का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। यह गाड़ी 6 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है।

वहीं बात करें Mahindra XUV700 के पावर्ट्रेन डिटेल्स की तो इसमें आपको 2 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, इससे 200 PS की अधिकतम पावर तथा 380 NM का अधिकतम टॉर्क पैदा होती है। यह गाड़ी भी 6 मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आती है। इसमें भी सीधे तौर पर Mahindra XUV700 आगे है यानी अगर आपको ज्यादा पावरफुल गाड़ी की तलाश है तो भी XUV700 एक बेस्ट ऑप्शन है।

MG Hector Style तथा Mahindra XUV700 गाड़ियों की कीमत है एक सामान

MG Hector Style तथा Mahindra XUV700 गाड़ियों की कीमत की बात करें तो इन दोनो ही गाड़ियों के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.99 लाख़ रुपए है।

Krishna Tiwari

Krishna Tiwari: Automotive aficionado, expert writer, and enthusiast, delivering insightful content on all things automotive. Explore his expertise for expert insights, reviews, and industry updates.