रक्षाबंधन पर भाई को राशिनुसार बांधे इस रंग की राखी- इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 31 को मनाया जायेगा।  रक्षाबंधन से पहले ही बाजार में रंग बिरंगी राखी दिखनी शुरू हो गयी है।  ऐसे में ज्योतिषी का कहना होता है की भाई के हांथो में राशि अनुसार राखी बांधने से उसका भाग्य खुल जाता है।  

मेष 

इस राशि का स्वामी मंगल है।  जो की  भूमि, भवन जैसी अचल सम्पति का स्वामी है।  इस राशि के भाई को लाल रंग की राखी बांधे। 

वृषभ 

इस राशि का स्वामी शुक्र है जोकि हमें हर प्रकार के भौतिक सुख देता है।  इस भाई को सफ़ेद रेशमी डोरी वाली राखी बांधे।  

मिथुन 

मिथुन राशि के स्वामी ग्रहो के राजकुमार बुध है।  इस राशि के भाई की कलाई पर हरे रंग का रक्षा सूत्र बांधे। 

कर्क 

मन का कारक चन्द्रमा इस राशि का स्वामी होता है।  इस राशि के भाई के कलाई पर चमकीले या फिर सफ़ेद रंग के राखी बांधना शुभ माना जाता है।  

सिंह 

इस राशि के स्वामी ग्रहो के राजा सूर्य है।  इस राशि के भाई को पीले रंग की या फिर सुन्हेरे रंग की राखी बांधे।  इनकी तकदीर चमक उठेगी।  

कन्या 

इस राशि का स्वामी बुध है।  अगर आपके भाई की राशि कन्या है तो उन्हें हरे रंग की राखी बांधे।  उनकी हर मुश्किल दूर हो जाएगी।  

तुला 

सुखो के प्रदाता शुक्र तुला राशि के स्वामी है।  बहने इस राशि के भाई को चमकीले या फिर सफ़ेद रंग की राखी बांधे। 

वृश्चिक

अगर आपके भाई की  राशि वृश्चिक है तो आप  उसकी कलाई पर लाल रंग की राखी बांध सकते है।  ऐसे आपको धन सम्पति से जुड़े लाभ मिलेंगे।   

धनु 

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति है।  इस राशि के भाई को सुन्हेरे या फिर पीले रंग की राखी बांधे।  नौकरी में लाभ मिलेगा।  

मकर 

इस राशि के स्वामी शनिदेव है।  अगर आपके भाई की राशि मकर है तो उनके हांथो पर नीले रंग की राखी बांधे।  

कुम्भ 

कुम्भ राशि वाले भी स्वामी होते है।  इसीलिए आप भी अपने भाई के हांथो पर नीले रंग की राखी बांध सकते है।  

मीन 

मीन राशि वालो के हाँथ पर भी पीले या फिर सुन्हेरे रंग की राखी बांध सकते है।  

इसे भी पढ़े- तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को हवा में उड़ाया, दिल दहला देगा दिल्ली हादसे का ये वीडियो

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...