ट्रैन लेट होने पर यात्रियों को मिलती है यह सुविधाएं- उत्तर भारत सर्दियों के मौसम में घने कोहरे से लड़ रहा है। कई ट्रैन कई दिनों से देरी से चल रही है। वही कई ट्रेनों को एक साथ रद्द कर दिया गया है। पिछले कई दिनों से 300 से अधिक ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वही 500 से अधिक ट्रेनें देरी से चल रही है।
कड़ाके की ठंड में सवारियों के लिए इतना लंबा इंतजार करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर रेल यात्रियों को को इस बात का ज्ञात नहीं होता है की भारतीय रेल के रद्द या फिर देर होने की स्थिति में यात्रियों को सुविधा प्रदान करती है।
इन सुविधा में रेलवे स्टेशन पर रुकने से लेकर मुफ्त खाने की सुविधा भी दी जाती है। यदि आप सर्दियों के दौरान यात्रा कर रहे है तो आप भी इन सुविधाओं का फायदा उठा सकते है। आईआरसीटीसी के नियमों के तहत अगर ट्रैन 2 घंटे या फिर उससे ज्यादा में लेट चल रही है तो सिर्फ वैध टिकट वाले सवारियों को भोजन प्रदान किया जाता है।
यह सुविधा सिर्फ राजधानी, शताब्दी और दुरंतो में उपलब्ध है। आईआरसीटीसी द्वारा यात्रियों को दोपहर और रात के खाने में चावल, दाल, अचार जैसे भोजन सर्व किया जायेगा। इसके अलावा समय के अनुसार 2 बिस्कुट के साथ चाय कॉफी दी जाती है।
यह भी पढ़े- अगर जया बच्चन की यह बात मान ली होती तो आज करिश्मा कपूर बच्चन परिवार की बहु होती…
खाने के अलावा यदि ट्रैन देर से चल रही है तो आईआरसीटीसी भारतीय रेलवे के विभिन रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वेटिंग रूम में ठहरने की व्यवस्था कर सकता है।
प्रतीक्षालय सुविधा का लाभ उठाने के लिए सभी यात्रियों को अपना आरक्षण टिकट दिखाना होगा। अलग अलग श्रेणियों के लिए अलग अलग प्रतीक्षालय है।
अगर कोहरे की वजह से ट्रैन 3 घंटे से लेट चल रही है तो एक बार टिकट कैंसल करवाकर पूरा रिफंड पाया जा सकता है। अब ऑफलाइन के साथ साथ ऑनलाइन भी ये सुविधा मौजूद है।