दिल्ली में स्कूल जा रही छात्रा पर पिटबुल ने किया हमला- पूर्वी दिल्ली के नई उस्मानपुर इलाके में दिल्ली नगर निगम की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है।  उस्मानपुर DDA फ्लैट में स्थित बंध्याकरण केंद्र के पिटबुल कुत्ते ने स्कूल जा रही छात्र को बुरी तरीके से काट लिया।  

कुत्ता बहार निकल आया 

बताया जा रहा है की केंद्रीय का दरवाजा खुलते ही कुत्ता बहार निकल आया।  नगर निगम दिव्यांग शिक्षक अख्तर मिर्जा ने अपने स्कूटर से कुत्ते को टक्कर मार दी।  इसके बाद में कुत्ते ने बच्ची को छोड़ दिया। 

घायल हालत में पीड़ित लड़की को जग प्रवेश अस्पताल में भर्ती करवाया गया।  हालत गंभीर होने पर बच्ची को ICU में भर्ती करवाया गया है।  इस संबंध में निगम उपायुक्त संजीव मिश्रा से फ़ोन पर बात की।  

इस मामले में कोई भी जानकारी नहीं है 

बताया जा रहा है की इस मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।  पीड़ित लड़की परिवार के साथ में उस्मानपुर में रहती है।  DDA फ्लैट में स्थित निगम विद्यालय में चौथी कक्षा में पड़ती है।  

बताना चाहते है की स्कूल में परीक्षा चल रही है।  गुरुवार सुबह बच्ची अपनी दादी शिला देवी के साथ में स्कूल जा रही थी।  जब वह बंध्यकरण के बहार पहुंचे तो बच्ची पर पिटबुल ने हमला कर दिया।  

18 जगह काटा

बताना चाहते है की कुत्ते ने दोनों पैरो पर 18 जगह काट लिया।  हादसे के वक्त निगम शिक्षक अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।  कुत्ते को बच्चे को काटते हुए देखा तो उसे स्कूटर से टक्कर मार दी।  

आपको बताना चाहते है की पिटबुल कुत्तो की सबसे खतरनाक प्रजाति में से एक माना जाता है।  ऐसा पहली बार नहीं हुआ है क्योकि पिटबुल हमले की खबर साल में कई बार आती रहती है।  

लइसेंस की जरुरत होतीं है 

आपको बताना चाहते है की पिटबुल को पालने के लिए लइसेंसे की जरुरत होतीं है। बिना लइसेंस के आप इन्हे घर में या किसी भी केन्द्रियालय में नहीं रख सकते है।  

इसे भी पढ़े- दिल्ली में रात 12 बजे तक बजा सकेंगे लाउडस्पीकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने दी मंजूरी

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

One reply on “दिल्ली में स्कूल जा रही छात्रा पर पिटबुल ने किया हमला, दोनों पैरों में 18 जगह काटा”