प्रियंका चोपड़ा का मालती के साथ प्यार भरा वीडियो वायरल- अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और गायक निक जॉन अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने बच्ची की मुस्कुराती हुई फोटो अपलोड करते रहते हैं. माता-पिता ने पहली बार इस साल की शुरुआत में सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी का चेहरा दिखाया था.

 अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का बेटी के साथ वीडियो वायरल

 अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का उनकी बेटी मालती के साथ  एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है. 

 निक जॉन ने मदर्स डे पर एक मैसेज शेयर किया 

 बता दें कि निक जॉन ने मदर्स डे के अवसर पर  प्रियंका चोपड़ा के लिए एक संदेश शेयर किया था। इसमें साथ में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है।

 वीडियो में हम देख सकते हैं की प्रियंका चोपड़ा मालती के साथ दौड़ लगाते हुए सड़क पार करते हुए नजर आ रही हैं. इस दौरान मालती की हंसी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।

 प्रियंका चोपड़ा के लिए भेजा गया  निक जॉन का यह संदेश दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. हर किसी ने  इन दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया।

 प्रियंका और निक जॉन के घर में बेटी का जन्म  जनवरी 2022 में  सरोगेसी के जरिए हुआ था। दोनों ने  एक संयुक्त बयान के साथ सोशल मीडिया पर अपने पहले बच्चे के जन्म की घोषणा की थी। उन्होंने उस समय लिखा था कि हमें इस बात की पुष्टि करने में बहुत  खुशी हो रही है कि हमने सरोगेसी की मदद से बच्चे को जन्म दिया है।

 साल की शुरुआत में पहली बार शक्ल दिखाई 

इस कपल ने साल की शुरुआत में पहली बार  सार्वजनिक रूप से अपनी बेटी के शक्ल को सबके सामने दिखाया। इस दौरान वह लॉस एंजेलिस में वॉक ऑफ फेम समारोह में शामिल हुए। उसके बाद से ही प्रियंका चोपड़ा  अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की मदद से बेटी का फोटो शेयर करती रहती है।  एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने बताया कि जब हम दोनों घर पर  नहीं रहते हैं तब  मधु चोपड़ा या डेनिस मालती का देखभाल करते रहते है.

इसे भी पढ़े- आप अपने ओरिजिनल स्टाइल को फॉलो किया करिए, आखिरकार क्यों आलिया के प्रशंसकों ने ऐसा बोला

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “प्रियंका चोपड़ा का मालती के साथ प्यार भरा वीडियो वायरल, निक जॉन ने मदर्स डे पर वीडियो शेयर किया”