रणवीर सिंह की फिल्मों के ओपनिंग डे का रिपोर्ट कार्ड- रणवीर सिंह बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर मे से एक जाने जाते हैं। रणवीर सिंह अपने सतरंगी अंदाज़ के लिए  हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं।

 लेटेस्ट फिल्म को लेकर चर्चा में हैं

 हाल फिलहाल में रणवीर सिंह  अपने रिलीज हुई नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में है। इस फ़िल्म को करण जौहर ने डायरेक्ट किया है और इसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने  मुख्य किरदार निभाया है.

 पहले दिन में ऑडियंस का प्यार मिला

 रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म को पहले दिन ऑडियंस की तरफ से प्यार मिला है. अगर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बात करें तो इस फिल्म ने अपने पहले दिन में 11 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है.

 पांचवीं सबसे बड़ी ओपनिंग है

 बताना चाहते हैं की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 2023 में पांचवी सबसे बड़ी ओपनिंग है। इसके अलावा रणवीर सिंह के करियर की आठवीं सबसे बड़ी ओपनिंग है. चलिए आपको बताना चाहते हैं कि रणवीर सिंह की बीती बाकी सभी फिल्मों ने पहले दिन में कितने करोड़ की कमाई की।

 सर्कस   

 रणवीर सिंह की सर्कस फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज हुई थी. फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में दिखाई दिए थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म  कोई कमाई नहीं कर पाई थी. अगर हम ओपनिंग डे की बात करें तो रणवीर सिंह की सर्कस ने  अपने पहले दिन में 6.25 करोड़ की कमाई की थी.

 जयेशभाई जोरदार

 रणवीर सिंह की जयेश भाई जोरदार 13 मई 2022 को आई थी। फिल्म कब आई और कब चली गई  इसके बारे में  किसी को कुछ पता ही नहीं चला. फिल्म ने अपने पहले दिन में कुल 3.25 करोड़ की कमाई की थी.

  83

 रणवीर सिंह की 83 को 24 दिसंबर 2021 को रिलीज किया गया था. फिल्म में रणवीर सिंह ने कपिल देव की भूमिका निभाई थी. फिल्म ने अपने पहले दिन में 12.24 करोड़ की कमाई की थी।

इसे भी पढ़े- मानसून की सक्रियता तेज, 3 संभागों में भारी बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट, अगस्त में फिर बदलेगा मौसम, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

One reply on “Box Office पर कैसा रहा है रणवीर सिंह की फिल्मों के ओपनिंग डे का रिपोर्ट कार्ड? जानिए- एक्टर की सभी मूवीज का पहले दिन का कलेक्शन”