दिल्ली म्यूजिक फेस्टिवल में रॉक बैंड इंडियन ओशन करेगा परफॉर्म- देश की राजधानी दिल्ली में 22 23 24 सितंबर को दिल्ली म्यूजिकल फेस्टिवल होने जा रहा है।  इस फेस्टिवल की प्रमुख बात यह है की इसमें देश का प्रसिद्ध रॉक बैंड इंडियन ओसियन लाइव परफॉरमेंस देने वाला है।  यह फंक्शन दिल्ली के ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में होने वाला है।  

भारी मात्रा में दर्शक आने वाले है 

इंडियन ओसियन की फैन देखते हुए इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है की भारी मात्रा में लोग इंडियन ओसियन का परफॉरमेंस देखने को आने वाले है।  लेकिन वीकेंड होने की वजह से भीड़ और भी ज्यादा हो सकती है।  बताना चाहते है की इंडियन ओसियन बैंड की स्थापना 1990 में हुई थी।  

यह बैंड भारत का एक प्रसिद्ध समकालीन फूजन बैंड है।  जोकि अपनी अनूठी ध्वनि के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।  यह बैंड अपने संगीत रॉक भारतीय शास्त्री संगीत जैज और लोक संगीत के मिश्रण से तैयार करता है।  इस बैंड ने अभी तक कई लोगो को एक नया रास्ता दिखाने में मदद की है।  

खुद अपने गीत बनाता है 

बताना चाहते है की यह बैंड हिंदी और कई स्थानीय बोली और लोक धुन का उपयोग करके खुद अपने गीत बनाता है।  इनके गीत अध्यात्मवाद सक्रियतावाद पर्यावरणवाद युद्ध की निरधरकता और पौरारिक कथाओं जैसे विषय पर आधारित है।  

इसीलिए कैंडिसा डेजर्ट रेन और लिविंग होम जैसी फिल्मो में इनका संगीत छाया रहता है।  यह बैंड रोलिंग स्टोन इण्डिया पत्रिका के कवर पर आने वाला पहला भारतीय बैंड में से एक है।  इन्होने ब्लैक फ्राइडे पीपली लाइव और मसान जैसी फिल्मो के लिए संगीत तैयार किया है।  

टिकट  का रेट कितना है 

इस लाइव परफॉरमेंस को देखने के लिए टिकट का रेट 299 रूपये 399 रूपये 499 रूपये 799 रूपये और 1599 रूपये रखा गया है।  टिकट खरीदने के बाद ही आपको लाइव परफॉरमेंस के टाइम के बारे में सही जानकारी प्राप्त होगी। इस लाइव परफॉर्मेंस के टिकट आपको पेटीएम इनसाइडर की मदद से उपलब्ध होंगे।  

इसे भी पढ़े- इस नई Electric स्कूटर में मिलेगा 300 Km का रेंज, कीमत भी है काफी कम

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “दिल्ली म्यूजिक फेस्टिवल में रॉक बैंड इंडियन ओशन करेगा परफॉर्म, यहां चेक करें शेड्यूल”