G20 समिट से पहले दिल्ली में लगे फाउंटेन पर बवाल- उत्तर भारत के राज्यों में  बारिश की गतिविधियां मे कमी दर्ज की गई है. दिल्ली उत्तर प्रदेश पंजाब हरियाणा समेत  उत्तर प्रदेश के तमाम राज्य  मे मानसून की बारिश पर  ब्रेक लगा हुआ है।

 भारी बारिश होने की बात की जा रही हैं

 लेकिन मौसम विभाग ने अंडमान निकोबार  द्वीप समूह और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के सुदूर इलाकों में अगले तीन से चार दिन तक  भारी बारिश होने की बात की जा रही है।

 इसके अलावा देश के बाकी हिस्सों में  मौसम विभाग ने हल्की बारिश या फिर बूंदाबांदी की बात कही है। मौसम विभाग की माने तो 2 सितंबर को उड़ीसा से  छत्तीसगढ़  पूर्वी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में  बारिश का नया दौर जारी होगा।

नई दिल्ली के मौसम का हाल

 मौसम विभाग की माने तो नई दिल्ली मे आज यानी 31 अगस्त को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और  अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने वाला है. इसके अलावा दिल्ली में  आसमान साफ रहने वाला है।

 मौसम विभाग की माने तो 1 से 3 सितंबर के बीच नई दिल्ली में दिन के वक्त  तेज हवाएं चल सकती है। वही तापमान में भी मामूली बदलाव देखा जाएगा. मौसम विभाग की माने तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री  और अधिकतम तापमान  35  डिग्री सेल्सियस रहेगा.

 इसी के साथ लखनऊ में भी आज आसमान साफ रहेगा। गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां पर न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है.

 गाजियाबाद में मौसम साफ रहेगा

इसके अलावा गाजियाबाद में भी मौसम  साफ रहने वाला है। मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट की माने तो आज केरल और अंडमान  और निकोबार द्वीप समूह मे हल्की से मध्य बारिश  के साथ में  कुछ स्थानों पर भारी बारिश  हो सकती है। इसके साथ ही कर्नाटक और तमिलनाडु में एक या फिर दो स्थान पर भारी बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े- बारिश पर ब्रेक! दिल्ली से लखनऊ तक आसमान साफ, जानें देशभर का मौसम

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...