8 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रहा सितंबर बारिश को लेकर IMD ने क्या कहा- सितंबर का आधा महीना बीत चुका है लेकिन अभी तक लोगों को चल चलती हुई गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. बृहस्पतिवार को भी  दिल्ली का अधिकतम तापमान  सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था।

 सबसे ज्यादा गर्म दर्ज किया गया

 आलम यह है कि 14 सितंबर का दिन बीते 8 वर्षो में सबसे ज्यादा गगरम दर्ज किया गया. दिल्ली में बृहस्पतिवार को भी सुबह के समय  धूप खिली हुई थी.

 यह दिन चढ़ने के साथ-साथ और भी ज्यादा बढ़ गई थी. तेज धूप और उमस के कारण तापमान में भी खास वृद्धि देखने को मिली थी. अधिकतम तापमान सामान्य से  4 डिग्री ज्यादा 37.6 डिग्री सेल्सियस रहा है।

 इसके अलावा न्यूनतम तापमान  27.8 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। हवा में नमी का स्तर 91 से 55 प्रतिशततक देखने को मिला. मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डाले तो पिछले 8 सालों में 14 सितंबर के दिन कभी भी तापमान इतना ज्यादा नहीं रहा था।

 शुक्रवार के दिन बादल आते जाते रहेंगे

 मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक  बताया जा रहा है कि शुक्रवार के दिन बादल आते जाते रहेंगे. इसके अलावा हल्के से मध्यम स्तर पर बारिश भी हो सकती है.

 इसके अलावा अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वही मौसम कारकों के चलते हुए दिल्ली की हवा अभी भी साथ चल रही है.

 सितंबर का महीना खत्म होने वाला है 

 बताया जा रहा है कि सितंबर का महीना आधा बीत चुका है  लेकिन अभी तक देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है.

 आज भी लोग तेज गर्मी से परेशान है. लेकिन आपको बताना चाहते हैं कि 15 सितंबर यानी की शुक्रवार के दिन  देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को गर्मी से आराम मिल सकता है। हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसे भी पढ़े- दिल्ली: प्रॉपर्टी के लिए बेटे ने पत्नी के साथ मिलकर मां बाप को कुल्हाड़ी और डंडों से पीटा

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “दिल्ली-NCR वालों को उमस से राहत नहीं, 8 वर्षों में सबसे ज्यादा गर्म रहा सितंबर बारिश को लेकर IMD ने क्या कहा”