दिल्ली एनसीआर में आज भी काले बादलों का साया- देश की राजधानी दिल्ली में बीते चार दिनों से बारिश हो रही है। इस वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। इसके अलावा आज सुबह भी  दिल्ली के निवासियों को हल्की बारिश देखने को मिली .

 अगले तीन-चार दिन बारिश का माहौल रहेगा

 भारत मौसम विभाग की ताजा अपडेट के हिसाब से  दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले तीन-चार दिन  बारिश का माहौल रहने वाला है।

 भारत मौसम विभाग के अनुसार आज पूरे दिन देश की राजधानी दिल्ली में मौसम गीला रहने वाला है। इसकी वजह से लोगो को गर्मी से राहत मिलने वाली है।

 रेन अलर्ट जारी किया है

 आईएमडी ने बारिश के लिए रेन अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग का कहना है कि मानसून तीन-चार दिन बाद से यहां पर कमजोर हो जाएगा।

 आज देश की राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

 प्रदूषण में कमी आई है

 पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण यहां पर  प्रदूषण की मात्रा कम हो गई है। अगर हम एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस  देखने को मिलने वाला है।

 इसके अलावा गाजियाबाद  में न्यूनतम तापमान न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा गुड़गांव मे न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस देखने को मिल रहा है।

 यूपी में बारिश होने के आसार हैं

 एक बार फिर से आज यूपी में भारी बारिश  होने के आसार दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में  आज मौसम खराब होने वाला है. इसीलिए यहां पर कई सारे इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक और केरल मे मध्यम बारिश होने के आसार  देखने को मिल रहे है।

इसे भी पढ़े- दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला महिला सहित 3 गिरफ्तार

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “दिल्ली एनसीआर में आज भी काले बादलों का साया जानिए पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम”