गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं शिल्पा मास्क में दिखे पति- बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी बहुत बड़ी गणेश भक्त है।  वह हर साल गणेश जी का स्वागत अपने घर में करती है।  ऐसे में इस साल भी उनके घर में गणेश चतुर्थी के त्यौहार पर गणेश जी का आगमन हुआ।  

डेड दिन अपने घर में रखा 

डेड दिन गणेश जी को अपने घर में रखने के बाद बुधवार 20 सितंबर को उन्होंने भगवन गणेश जी को अलविदा बोल दिया। बाप्पा जी के विसर्जन पर उन्होंने जमकर डांस किया।  

इस मौके पर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पिंक कलर की नौवारी साड़ी में देखने को मिलीं। उन्होंने धूमधाम से बाप्पा को अलविदा बोल दिया।  इस दौरान शिल्पा शेट्टी घर वालो के साथ साथ पैपराजी के साथ भी डांस करते हुए नजर आयी।  

बेटे ने साथ में डांस किया 

इस मौके पर शिल्पा शेट्टी के साथ साथ उनके बेटे विआन राज कुंद्रा ने भी जमकर डांस किया।  उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनके साथ साथ पति भी जमकर डांस करते हुए नजर आये। 

इस बात को लेकर अभिनेत्री का मजाक भी बन रहा है।  शिल्पा के डांस के बीच उनके पति राज कुंद्रा भी देखने को मिले थे।  यहाँ पर  एक बार फिर से उन्हें मास्क पहने देखा गया था।  

मास्क पहने नजर आये राज कुंद्रा 

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने एक साथ ढोल पर डांस किया।  यह चीज लोगो को बहुत ज्यादा पसंद आयी लेकिन पति का मास्क में नजर आना लोगो को आज भी अजीब सा लगता है।  

ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा है।  एक यूजर ने लिखा की काम ऐसा करो की मुँह छुपाना न पड़े।  एक और ने लिखा की मास्क का ड्रामा कब ख़तम होगा।  

फेस पर कुछ हुआ है 

एक ने लिखा है की फेस पर कुछ हुआ है इसलिए मास्क लगा रखा है।  वैसे विसर्जन के समय शिल्पा शेट्टी अपने फिल्म सुखी का प्रचार करते हुए नजर आयी।  उन्होंने अपने बैक पर फिल्म का नाम लिखा हुआ था।  

इसे भी पढ़े- एक दिन में एक मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर PM मोदी ने WhatsApp Channels पर बनाया रिकॉर्ड

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं शिल्पा मास्क में दिखे पति, यूजर्स बोले- ड्रामा कब खत्म होगा?”