2022 में एलेक्सा से पूछे गए कुछ चटपटा और ज्ञान वाले सवाल- अमेज़न ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है और उसमे बताया गया है की 2022 अलेक्सा से सबसे ज्यादा सवाल किस प्रकार के पूछे गए थे। लिस्ट देख आप इस बात का अंदाजा लगा सकते है की लोग बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की पर्सनल लाइफ के बारे में कितना कुछ जानना चाहते है।
सलमान खान से जुड़े काफी सारे सवाल पूछे गए थे की वे शादी कब करने वाले है, वे कहा पर रहते है, वे क्या खाते है। इस प्रकार के सवाल पूछे गए थे।
इसके अलावा कुछ लोगो ने अजीब से सवाल भी पूछे थे की अलेक्सा तुम्हारा मुँह कहा है, क्या तुम मेरा होमवर्क कर दोगी। इस प्रकार की एक लिस्ट जानकारी में दी गई है, जिसने ज्ञान से जुड़े भी कुछ सवाल पूछे गए थे।
जैसे की Alexa, बुर्ज खलीफा की ऊंचाई कितनी है?
Alexa, पृथ्वी पर सबसे लंबा आदमी कौन है?
Alexa, दुनिया का दूसरा सबसे अमीर आदमी कौन है?
Alexa, श्रीलंका की भाषा क्या है?
Alexa, क्या एलियंस मौजूद हैं?
वही दूसरी तरफ बॉलीवुड सेलिब्रिटी और अन्य लोकप्रिय लोगो से जुड़े सवाल भी पूछे गए थे जैसे की
Alexa, आलिया भट्ट की उम्र क्या है?
Alexa, अनुष्का शर्मा के बच्चे का नाम क्या है?
यह भी पढ़े- 4 फ़रवरी को रिलीज होने वाला है यह स्मार्टफोन, क्या कुछ है खास…
जैसा की हमने देखा है की आज की तारीख में अलेक्सा हर एक के घर में देखने को मिलती है और इससे लोग आज की तारीख में अटपटे और अलग अलग प्रकार के सवाल पूछते रहते है।