लीक हुई अक्षय कुमार की OMG 2 की कहानी- अक्षय कुमार की ओ माय गॉड 2 चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले ही रिलीज किया गया था. कुछ लोगों ने इसे पसंद किया है तो कुछ लोगों ने नापसंद किया है.

धार्मिक चीजों के साथ में छेड़छाड़ की गई है

 कुछ लोगों ने कहा है कि धार्मिक चीजों के साथ में छेड़छाड़ की गई है. इसके चलते हुए सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है. इसे रिव्यू कमिटी के पास वापस भेज दिया गया है.

 फिल्म के कुछ सीन आपत्तिजनक बताये जा रहे हैं। इन सबके बीच में फिल्म की कहानी लीक कर दी गई है. बताया जा रहा है कि एक यूजर ने फिल्म की कहानी को लीक कर दिया है।

 एक लड़के पर आधारित है कहानी

 बताया जा रहा है कि ओ माय गॉड दूसरे भाग की कहानी एक लड़के के जीवन के ऊपर आधारित है. बताया जा रहा है कि लड़के को  कॉलेज में उसके सेक्सुअलिटी के लिए बुली किया गया था. इस बात से परेशान होकर लड़के ने आत्महत्या कर ली।

 इस बात से रूबरू होकर कॉलेज के प्रोफेसर पंकज त्रिपाठी बच्चों के लिए  सेक्स एजुकेशन कंपलसरी करवाने की कोशिश करते हैं. ताकि कॉलेज के बच्चे चीजों को सीखे और बुलिंग कम हो जाए.

 धार्मिक लोग विरोध कर रहे हैं

 बताया जा रहा है कि इस फिल्म को लेकर धार्मिक लोग काफी ज्यादा  विरोध कर रहे हैं. इसके अलावा भगवान की नियति के खिलाफ बताते हैं.

 फिल्म में भगवान  शिव बने अक्षय कुमार पंकज त्रिपाठी की मदद करते हैं. लेकिन आपको बताया जाता है कि अभी तक कहानी की पुष्टि सही तरीके से नहीं हुई है। क्या वाकई में फिल्म की कहानी यही है या फिर कुछ और है फिल्म रिलीज होने के बाद पता चलेगा। जानकारी अच्छी लगी  है तो ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

इसे भी पढ़े- Mission Impossible 7 Box Office Collection Day 2: टॉम क्रूज के एक्शन ने मचाया धमाल, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

One reply on “लीक हुई अक्षय कुमार की OMG 2 की कहानी, किस परेशानी में घिरे पकंज त्रिपाठी?”