दिल्ली के मंगोलपुरी में बेकाबू कार का कहर 4 वाहनों को मारी टक्कर- देश की राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में रविवार शाम को बेलगाम कार ने चार वाहनों को टक्कर मार दी। कार की चपेट में ऑटो रिक्शा  ई-रिक्शा बाइक सवार  और साइकिल सवार आ गये।

 6 लोग घायल हो गए

 दुर्घटना के बाद बताया जा रहा है की 6 घायल हो गए। इसके अलावा दो लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इसके अलावा अन्य घायलो को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है.

 उधर दुर्घटना के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी कार चालक को लोगों ने धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कार जप्त कर ली है।

 आरोपी कार चालक के नशे में था

 आशंका जताई जा रही है कि हादसे के समय आरोपी कार चालक नशे में था। हालांकि उसका मेडिकल करवाने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो पायेगी।

 यह हादसा रविवार शाम को  बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी के एक्स ब्लॉक मे हुआ. रविवार शाम को  पुलिस को मंगोलपुरी थाने  के पास ही एक बेलगाम कार से दुर्घटना होने की कॉल मिली थी.

 एक कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी

 पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। इसके अलावा कार का आगे का हिस्सा शतिग्रस्त हो गया।

  गुड्डू ने बताया कि ई रिक्शा चालक सड़क किनारे सवारियों को उतार रहा था। जबकि उसके पीछे एक ऑटो वाला खड़ा हुआ था। उसके पास से एक बाइक सवार और एक साइकिल पर सवार आ रहा था।

 तभी अचानक पीछे से तेज रफ्तार कार आई जिसने सभी को टक्कर मार दी। हादसे में घायल  पुष्पेंद्र ने बताया कि  वह वह चलाता है और रविवार को ऑटो रिपेयर करवा कर आया था। फोटो किनारे खड़ा कर के उसी में बैठा हुआ था. तभी तेज रफ्तार गाड़ी ने उसकी टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़े- दिल्ली में 1 साल में यमुनापार की सभी कॉलोनियां और सोसाइटियां बनेंगी जीरो वेस्ट, MCD ने बनाई नई योजना

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “दिल्ली के मंगोलपुरी में बेकाबू कार का कहर 4 वाहनों को मारी टक्कर, 6 लोगों को कुचला”