नपुंसक है पति सुहागरात के बाद दुल्हन ने ननद को बताई बात तो घर में छिड़ गई– शाहजहांपुर में सुहागरात के बाद एक दुल्हन ने अपने पति को नपुंसक बताया, जिस पर ससुराल वालों ने मारपीट की. महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. सुहागरात में दुल्हन ने पति को नपुंसक बताया, जिस पर ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के 8 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Read Also- उर्फी जावेद ने बिना अंडरगारमेंट्स के पहनी फुल नेट वाली ड्रेस
दरअसल पुवयां थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी 5 जून को थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक युवक से हुई थी. इस शादी में दुल्हन के परिवार ने 10 लाख रुपये का दहेज भी दिया। सुहागरात के दिन दुल्हन को पता चला कि उसका पति नपुंसक है। यह बात दुल्हन ने अपनी भाभी को बताई तो इस बात को लेकर ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की।
महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अगर उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे, इसलिए वह डर के मारे चुप रही। महिला जब अपने घर आई तो उसने घरवालों को पूरी घटना बताई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने पति, ससुर, साली और देवर समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
इस मामले में एसपी ग्रामीण संजीव बाजपेयी का कहना है कि एक पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति और ससुराल वालों ने कुछ बातों को धोखे से छिपाकर शादी कर ली. उसके साथ मारपीट की और दहेज की भी मांग की। इस मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में हनीमून के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद का एक और मामला सामने आया था। सुहागरात का समय आया, तभी दूल्हे ने देखा कि दुल्हन के पेट पर टांके लगे हैं। कुछ शंका हुई, लेकिन पति ने कुछ नहीं कहा। परंपरा के मुताबिक शादी के कुछ दिन बाद पत्नी अपने मायके चली गई। लेकिन कई दिनों बाद भी पति उसे लेने नहीं गया।
उधर, पत्नी ने पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. जांच में लगे पति को पता चला कि शादी से पहले पत्नी का इलाज अशोकनगर के एक निजी अस्पताल में भी हुआ था। इसके लिए पति ने सूचना के अधिकार (आरटीआई) का सहारा लिया। आरटीआई से मिली जानकारी को देखकर वह दंग रह गए।
Follow US On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Telegram Channel Wbseries | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |