दिल्ली में इस कंपनी ने शुरू की नई पहल- बेंगलुरु बेस्ड राइड मुहैया कराने वाली कमपनी रैपिडो देश की राजधानी दिल्ली में अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए 1000 से ज्यादा ऑटो में सीट बेल्ट की सुविधा प्राप्त करवाएगी।  इसके साथ साथ कंपनी की तरफ से ऑटो के दोनों साइड प्लास्टिक लगवाया जायेगा।  

मददगार साबित होगा 

यह मौसम ख़राब होने पर काफी ज्यादा असरदार साबित होगा। आगे हम इसके बारे में आपको विस्तार में जानकारी देने वाले है। जो ऑटो रिक्शा साउथ दिल्ली नॉएडा ग्रेटर नॉएडा और गुडगाँव में चलने वाले ऑटो में पहले से यह सुविधा दे रखी है। 

इसी के चलते हुए बाकि के इलाको में भी इसे बढ़ाते हुए कम से कम 1000 ऑटो रिक्शा में यह सुविधा देना चाहती है। ऑटो रिक्शा में रैपिडो द्वारा किया जा रहा यह काम सवारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।  

ऑटो दुर्घटना को रोका जा सकता है 

लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है की ऑटो रिक्शा से सवारी करना कितना ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।  रैपिडो ने इस पहल को सबसे पहले बेंगलुरु में शुरू किया था।  उसके बाद हैदराबाद और अब दिल्ली में आ चुके है।  

ऑटो रिक्शा में सीट बेल्ट लगाने से हर साल होने वाली ऑटो दुर्घटना को रोका जा सकता है।  इसके अलावा रैपिडो और भी काफी सारी सेफ्टी वाली बातो पर फोकस कर रही है।  

आज की जानकारी में आपको बताया गया है की कैसे रैपिडो ने एक नयी पहल की शुरुवात की है।  जिसमे कंपनी दिल्ली में 1000 से अधिक ऑटो रिक्शा में सीट बेल्ट और बारिश से बचने के लिए प्लास्टिक लगाएगी।  

सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखने के लिए इस पहल को शुरू किया जा रहा है।  कई बार रिक्शा पर अचानक से ब्रेक लगने से चोट लग जाती है।  बताना चाहते है की रैपिडो ने पहले ही दिल्ली के कई इलाको में यह सुविधा दे दी है।  

इसे भी पढ़े- दिल्लीवालों के लिए गुड न्यूज, सब्जी मंडी में 30 रुपये हो गया टमाटर

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “Seat Belts in Auto Rickshaw: दिल्ली में इस कंपनी ने शुरू की नई पहल, 1,000 से ज्यादा ऑटो को करेगी सीट बेल्ट से लैस”