मां बाप बने इस कपल ने बेटे का स्वागत किया- गौहर खान और जैद दरबार अब माता पिता बन चुके हैं। इस कपल ने 10 मई को अपने बच्चे का स्वागत  एक साथ किया।

 सोशल मीडिया पर शेयर किया

 उन्होंने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ  शेयर किया। कपल अब एक प्यारे से बच्चे के मां बाप बन चुके हैं। आपको बता दें कि यह बच्चे का जन्म 10 मई को हुआ था।

 सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि यह एक लड़का है। साथ ही साथ यह भी बोला कि 10 मई को पता चला कि वास्तव में खुशी का मतलब क्या होता है।

 दोस्तों ने बधाई दी

गौहर खान और जैद दरबार के दोस्तों ने सोशल मीडिया पर खूब सारी बधाई दी। अनुष्का शर्मा से लेकर विक्रांत मैसी, अनीता हसनंदानी, गौतम रोडे, समीरा रेड्डी और डब्बू रत्नानी  तक इन सभी ने प्यार भरे संदेश भेजें।

प्रेग्नेंसी की घोषणा

गौहर खान और जैद दरबार दोनों ने पिछले साल  दिसंबर के महीने में प्रेगनेंसी की खबर शेयर करते हुए एक एनिमेटेड वीडियो बनाकर भेजा था।

गौहर और जैद की शादी

 लॉकडाउन के दौरान दोनों एक दूसरे से चैटिंग किया करते थे और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। इस्माइल दरबार ने उनके रिश्ते की पुष्टि की थी। उन्होंने पांच नवंबर को सगाई की थी और फिर 25 दिसंबर 2020 को  शादी कर ली थी।

 जैसा कि दुनिया के हर एक मां बाप को बच्चा पैदा होने पर खुशी होती है ठीक इसी प्रकार गौहर और जैद को 10 मई को घर में  एक नया बच्चा आने पर खुशी हुई थी.

 इस बात का अंदाजा यहां से लगाया जा सकता है कि घर में खुशखबरी आते ही दोनों ने सोशल मीडिया पर इस जानकारी को वायरल कर दिया था। इसके बाद चाहने वालों की तरफ से काफी सारी शुभकामनाएं कमेंट में डाली गई।

इसे भी पढ़े- हरियाणा में द केरला स्टोरी को टैक्स फ्री कर दिया गया है, सीएम ने खुद इस बात की घोषणा की

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

One reply on “मां बाप बने इस कपल ने बेटे का स्वागत किया, भव्य तरीके से स्वागत किया गया”