22 साल से नहीं नहाया है बिहार का ये बुजुर्ग, पत्नी और बेटों की मौत पर भी नहीं डाला शरीर पर पानी: बिहार के 62 वर्षीय धर्मदेव ने पिछले 22 साल से स्नान नहीं किया है। उन्होंने संकल्प लिया है कि जब तक महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बंद नहीं होंगे, वह स्नान नहीं करेंगे। 2003 में अपनी पत्नी माया देवी की मृत्यु के बाद भी उन्होंने स्नान नहीं किया।
बिहार के गोपालगंज में एक शख्स के अजीबो-गरीब हरकत से हर कोई हैरान है. 62 वर्षीय धर्मदेव राम ने पिछले 22 वर्षों से स्नान नहीं किया है और अभी भी स्नान नहीं करने पर अड़े हैं। इससे भी अधिक आश्चर्य की बात यह है कि व्यक्ति के शरीर से बहुत बदबू आती है लेकिन वह अभी तक बीमार नहीं पड़ा है। धर्मदेव के स्नान न करने के कारण उनकी नौकरी चली गई। वह कोलकाता में जूट की एक फैक्ट्री में काम करता था।
धर्मदेव राम ने स्नान न करने के पीछे एक अनोखा व्रत लिया है, जो काफी चौंकाने वाला है। उनका कहना है कि जब तक महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, भूमि विवाद और जानवरों की हत्या खत्म नहीं हो जाती, तब तक वह स्नान नहीं करेंगे। ये तीनों मांगें पूरी होने के बाद ही वह अपने शरीर पर पानी डालेंगे।
धर्मदेव पिछले 22 साल से गांव में ब्रह्मस्थान के पास रह रहे हैं। वर्ष 2003 में अपनी पत्नी माया देवी की मृत्यु के बाद भी उन्होंने स्नान नहीं किया। तब दो पुत्रों की भी मृत्यु हो गई, फिर भी शरीर पर एक बूंद पानी नहीं डाला गया।
Read Also: Tiger Shroff-Disha Patani के ब्रेकअप की खबरों में कितना सच? जैकी श्रॉफ ने किया रिएक्ट
ग्रामीणों का कहना है कि धर्मदेव तंत्र-मंत्र करते हैं, जिससे उन्हें कोई मानसिक बीमारी हो गई है। जिस वजह से वह न नहाने की जिद कर रहे हैं। धर्मदेव कहते हैं कि 1987 में अचानक उन्हें लगा कि भूमि विवाद, जानवरों की हत्या और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ने लगे हैं।
तभी से उसने ठान लिया कि अत्याचार नहीं रुकेंगे, वह स्नान नहीं करेगा। इस दौरान 6 महीने एक गुरु के साथ बिताएं और गुरुदक्षिणा ली। धर्मदेव भगवान राम को अपना आदर्श मानते हैं और उनके वचनों का अपने जीवन में प्रयोग करते हैं।
Follow US On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Telegram Channel Wbseries | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |
,