इस शख्स ने घर नहीं देश बसाया- किसी देश में रहने और बसने के लिए लोग घर खरीदते हैं. लेकिन दुनिया में एक ऐसा शख्स भी है जिसने अपना खुद का देश बसा लिया है.

 अमेरिका के व्यक्ति ने अपना देश बनाया  

यह हैरान करने वाली बात है लेकिन एकदम सच्ची घटना है. अमेरिका के रहने वाले एक व्यक्ति ने ऐसा ही किया है. इसने पूरी दुनिया घूमने के बाद अपना अलग देश बनाया है.

  रैंडी विलियम्स ने बनाया अपना देश 

 बताना चाहते हैं कि यह देश अमेरिका में स्थित है और इसे रैंडी विलियम्स नाम के व्यक्ति ने बनाया है. इस व्यक्ति ने अपने आप को स्लोजामास्तान के सुल्तान के रूप में पेश किया है।

 कैसे बनाया अपना देश

 रैंडी विलियम्स ने अपने देश बनाने के लिए  कैलिफोर्निया के रेगिस्तान में  खाली जमीन का 11.07 एकड़ भूखंड $19,000 यानी 15,66,920 में खरीदा है.

 इसके अलावा 1 दिसंबर 2021 को अपने स्थान की स्थापना की. इस देश का आधिकारिक नाम  रैंडी ने अपने रेडियो शो के नाम पर , “द यूनाइटेड टेरिटरीज़ ऑफ़ द सॉवरेन नेशन ऑफ़ द पीपल्स रिपब्लिक ऑफ़ स्लोजमास्तान”  रखा है.

 1 दिसंबर 2021 को दोपहर 12:26 पर स्लोजामास्तान ने आधिकारिक तौर पर संयुक्त राज्य अमेरिका से स्वतंत्रता की घोषणा की. विलियम्स ने अपने देश की राजधानी डबलैंडिया में इसका सीधा प्रसारण किया.

 अपना झंडा करेंसी और राष्ट्रीय गान हैं

 बताना चाहते हैं कि इस देश का अपना खुद का झंडा पासपोर्ट करेंसी और राष्ट्रीय गान  है. स्लोजामास्तान गणराज्य 500 से ज्यादा रजिस्टर्ड नागरिक है.

 इसके अलावा 4500 से ज्यादा लोगों ने नागरिकता पाने के लिए  आवेदन किया है. विलियम्स ने कहा है कि वह अन्य देशों के साथ राजनयिक संबंध बनाने पर  काम कर रहे हैं.

 इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड,वानुअतु और संयुक्त राज्य सहित उनकी हाल की यात्राओं में 16 अलग-अलग देशों द्वारा  उनके स्लोजमास्तान पासपोर्ट पर मुहर लगाई गई है. 

 आपको बताना चाहते हैं कि यह देश कोई संयुक्त राष्ट्र प्रमाणित नहीं है बल्कि यह एक माइक्रोनेशन है. लेकिन विलियम्स के अनुसार स्लोजमास्तान तकनीकी रूप से 1933 के मोंटेवीडियो कन्वेंशन द्वारा परिभाषित एक संप्रभु राष्ट्र-राज्य के मानदंडों को पूरा करता है। इसे आमतौर पर  किसी भी देश की सर्वश्रेष्ठ परिभाषा के रूप में बताया जाता है.

इसे भी पढ़े- वैगनआर का घमंड टूटा, स्विफ्ट, क्रेटा, नेक्सन, ब्रेजा भी रहीं पीछे लोगों ने इस कार को इतना खरीदा, बना दिया नंबर 1

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

One reply on “इस शख्स ने घर नहीं देश बसाया, बस 15 लाख खर्च किए, पासपोर्ट से लेकर करेंसी सब छापी, सिर्फ 500 लोगों की आबादी”