दिल्ली से बिहार तक देखने को मिलेगा लू का मौसम- उत्तर भारत सहित देश के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है। इससे पहले कुछ दिनों से इन इलाकों में बारिश होने से चैन की सांस मिली थी.

 देश के 6 राज्यों में लू चलेगी

 मौसम विभाग के हिसाब से बिहार और महाराष्ट्र के साथ साथ देश के 6 राज्यों में लू चलने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मोचा चक्रवात के कारण अंडमान और निकोबार द्वीप में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है।

 राजस्थान और आंध्र प्रदेश में लू होने की संभावना 

 राजस्थान में 12 से 13 मई तक और आंध्र प्रदेश में 13 से 15 मई तक लू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा भारत के दक्षिणी राज्य के लिए बारिश की चेतावनी  जताई जा रही है।

केरल और माहे के इलाकों में मध्यम से कम बारिश का अनुमान

 मौसम विभाग के मुताबिक  केरल और माहे के इलाकों में  मध्यम से कम बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अलावा देश की राजधानी दिल्ली में  आज भी तेज धूप हो सकती है।

 आने वाले कई दिनों तक देश की राजधानी दिल्ली में  अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री होने की संभावना है.

 मुंबई का मौसम कैसा रहेगा

 देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सुबह का समय  काफी ज्यादा सुहावना रहेगा. इसके अलावा  बाकी पूरे दिन धूप रहेगी। मुंबई में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री हो सकता है.

 चेन्नई का मौसम कैसा रहेगा

 चेन्नई में आज पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है. यहां पर अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान  29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई जा रही हैं।

 कोलकाता का तापमान कैसा रहेगा

 कोलकाता में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस होने वाला है। इस खबर को पढ़ने के लिए धन्यवाद।

इसे भी पढ़े- कभी खुशी कभी गम के गाने पर नेपाल के शाहरुख काजोल ने किया धमाकेदार डांस, दस बार वीडियो देखने के बाद भी मन नहीं भरा

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “दिल्ली से बिहार तक देखने को मिलेगा लू का मौसम, बाकी राज्यों में होगी बारिश”