धोनी कब करेंगे फिल्मों में डेब्यू- भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने धमाकेदार अंदाज में फिल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रखा है। धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म lets get married होने वाली है.

 28 जुलाई को रिलीज होगी

 बताया जा रहा है कि यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है. लेकिन धोनी की वाइफ साक्षी लगातार प्रमोशन करते हुए  नजर आ रही है।

 इस काम में बिजी दिखाई दे रही है। इस बीच में प्रेस कॉन्फ्रेंस ने साक्षी से पूछा कि क्या महेंद्र सिंह धोनी किसी फिल्में मे मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

 वह कैमरे पर शर्माते नहीं हैं 

 इस बात पर साक्षी ने जवाब दिया कि  अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिला तो महेंद्र सिंह धोनी उस फिल्म में जरूर काम करना चाहेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी कैमरे के सामने आने में शर्माते नहीं है।

 2006 से काम कर रहे हैं

 साक्षी ने आगे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी 2006 से एड फिल्म में काम कर रहे हैं. इसीलिए अगर कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है तो वह उसमें जरूर काम करना चाहेंगे।

 साक्षी ने आगे बताया कि महेंद्र सिंह धोनी हमेशा एक्शन के मूड में रहते हैं. इसीलिए अगर कोई एक्शन फिल्म मिलती है तो उस फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे।

 आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के लिए  खेल रहे हैं

 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद  महेंद्र सिंह धोनी अब  आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के लिए खेल रहे हैं. धोनी की कप्तानी में चेन्नई टीम ने पिछले ही सीजन में  गुजरात टाइटन को हटाकर पांचवी बार आईपीएल का खिताब जीता था.

 लेकिन आज की जानकारी में आप सभी को बताया गया है कि 28 जुलाई को  lets get married फिल्म रिलीज होने वाली है। महेंद्र सिंह धोनी और उनकी वाइफ साक्षी फिल्म का प्रमोशन लगातार करते हुए नजर आ रहे है।

इसे भी पढ़े- 200Km की रेंज और फटाफट होगी चार्ज! OLA को टक्कर देने लॉन्च हुई ये किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...