शादी के बाद दुल्हन का चेहरा देख क्यों बेहोश हो गया दूल्हा? आप भी जानें : सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वायरल होता रहता है। कुछ कमाल के वीडियो लोगों को खूब गुदगुदाते हैं तो कुछ हैरान कर देते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा दुल्हन को देखते ही बेहोश हो जाता है. दरअसल, वीडियो में दूल्हा-दुल्हन शादी के बाद कमरे में जाते नजर आ रहे हैं और उसके बाद दुल्हन अपना मेकअप उतारने लगती है. दुल्हन को
अपना मेकअप हटाता देख दूल्हा अपने आप पर काबू नहीं रख पाता और उसी समय बेहोश हो जाता है। आप सोच रहे होंगे कि मेकअप हटता देख दूल्हा क्यों बेहोश हो गया? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।
जानिए दूल्हा क्यों बेहोश हो गया
वायरल वीडियो की शुरुआत में दूल्हा-दुल्हन कमरे में जाते नजर आ रहे हैं. उनके साथ कुछ मेहमान भी होते हैं जो उन दोनों को दरवाजे से ही छोड़ देते हैं। इसके बाद दूल्हा आराम से बैठ जाता है और दुल्हन अपना मेकअप उतारने के लिए शीशे के सामने खड़ी हो जाती है। फिर वीडियो का सबसे अच्छा हिस्सा आता है क्योंकि दुल्हन अपना मेकअप उतारने के बाद पूरी तरह से बदल जाती है। दरअसल दुल्हन ने शादी के दौरान विग लगा रखी है और जैसे ही वह विग उतारती है तो दूल्हा उसे
Read Also: Boy cott Laal Singh Chaddha हो रहा ट्रेंड, लेकिन ये 5 वजहें आमिर की फिल्म को बना सकती हैं सुपरहिट
देखकर डर जाता है। इतना ही नहीं वीडियो में उनके दांत भी टूटे हुए नजर आ रहे हैं. जबकि वीडियो की शुरुआत में दुल्हन के बाल काफी लंबे नजर आ रहे हैं और उसके दांत सुरक्षित हैं. यह सब देखकर दूल्हा चौंक जाता है और इसलिए बेहोश हो जाता है। इस वीडियो को वेडिंग कपल पेज नाम के इंस्टाग्राम पेज ने पोस्ट किया है, जो लोगों को काफी गुदगुदा रहा है.
ऐसा ही एक वीडियो पहले भी वायरल हुआ था।
इससे पहले भी ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा स्टेज पर बेहोश हो जाता है. दरअसल, दूल्हा जैसे ही दुल्हन को देखता है, उसे दुल्हन इतनी खूबसूरत लगती है कि वह बेहोश होने लगता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 15 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. लोगों को दूल्हे का ये रिएक्शन काफी फनी लगा. (कर्नाटक में मौत के बाद भी होती है शादी)
इस शादी के इस शानदार वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आपको यह वीडियो कैसा लगा? हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।
Follow US On Google News | Click Here |
Facebook Page | Click Here |
Telegram Channel Wbseries | Click Here |
Click Here | |
Website | Click Here |