दिल्ली लॉकडाउन में क्या मोहल्ले की दुकानें भी बंद रहेंगी- देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे g20 सम्मेलन के लिए 8 से 10 सितंबर के बीच में दिल्ली वासियों को कई प्रकार के प्रबंध झेलने पड़ेंगे.

आवाजाही रोक दी जाएगी

 स्कूल कॉलेज और दफ़्तर जहां बंद रहेंगे तो  कई जगह सड़कों पर आवाजाही रोक दी जाएगी। इन प्रतिबंधों को लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लोगों से माफी मांगी है।

 इसके अलावा बोला है कि मेहमान आने वाले हैं। देश के प्रधानमंत्री ने बोला है कि अगले महीने होने वाले g20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली के लोगों को असुविधा हो सकती है।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होने आ रहे हैं

 इसके बावजूद इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वह मदद करें. वैसे तो दिल्ली में vip मूवमेंट आम बात है। g20 में हिस्सा लेने वाले 19 देश और यूरोपीयन यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होने आ रहे. 

 इस वजह से अभूतपूर्व  इंतजाम किये जाएंगे. दिल्ली में इन प्रतिबंधों की तुलना  लॉकडाउन से की जा रही है. ऐसे में आपके मन में इस बात को लेकर  काफी सारे सवाल होंगे।

 कई सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा

 आपको बताना चाहते हैं कि दिल्ली की  कई सड़कों पर यातायात बाधित रहेगा। इसीलिए कर्मचारियों को असुविधा से बचाने के लिए दिल्ली और केंद्र सरकार ने अपने सभी दफ्तरों को बंद करने का  आदेश दे दिया है।

 इसके अलावा निजी दफ्तरों को बंद करने का आदेश दे दिया गया है। निजी दफ्तरों को भी बंद रखने के लिए बोला गया है. कुछ संस्थाएं वर्क फ्रॉम होम  मोड में काम करेगी।

 शुक्रवार और शनिवार को भी छुट्टी रहेगी

 दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी   स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है. एमसीडी के स्कूल भी बंद रहेंगे. 8 सितंबर को शुक्रवार है, इसके अलावा 9 और 10 सितंबर को  शनिवार और रविवार है।

 ऐसे में शुक्रवार और शनिवार को भी छुट्टी रहेगी। नई दिल्ली क्षेत्र में 8 से 10 सितंबर के बीच केवल अवकाश सेवा वाले वाहन  को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। मेडिकल इमरजेंसी को छोड़कर अन्य किसी भी वजह से  आप निकल नहीं सकते।

इसे भी पढ़े- 3 दिन दिल्ली बंद! क्या बंद रहेंगे राजधानी के सभी बाजार? कैसे आ-जा सकेंगे लोग; जानिए नियम

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...