वाह क्या गजब की टाइमिंग है– टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया का यह दूसरा मैच है। नीदरलैंड की टीम आपके सामने है। टॉस रोहित शर्मा ने जीता, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया ने 20 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर कुल 179 रन बनाए हैं। नीदरलैंड को जीत के लिए 180 रन बनाने होंगे। IND vs NED: सिडनी में फिर आया ‘विराट तूफान’, कोहली ने लगाया लगातार दूसरी फिफ्टी
भारत की पारी में रोहित शर्मा ने 53 रन, विराट कोहली ने 62 रन और सूर्यकुमार यादव ने 51 रन बनाए। इन तीनों बल्लेबाजों के अर्धशतकों के आधार पर टीम इंडिया 179 रन तक पहुंच सकी. विराट कोहली के लगातार दो अर्धशतक।
विराट कोहली ने बनाए 62 रन
विराट कोहली ने 44 गेंद पर 62 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट की इस पारी में कई शानदार शॉट्स दिखे। उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के मारे। लेकिन विराट का एक छक्का ऐसा था कि उसे देख आप भी कहें वाह क्या गजब की टाइमिंग है।
शानदार टाइमिंग के साथ विराट ने लगाया खूबसूरत छक्का
विराट कोहली ने 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर डीप एक्स्ट्रा कवर पर गजब की टाइमिंग के साथ छक्का जड़ दिया। शॉट लगाने के बाद विराट कोहली ने गजब का रिएक्शन दिया। उनकी आंखें खुली की खुली रह गईं। इस छक्के को देख मैदान का हर प्लेयर हैरान रह गया।