दिल्ली में खतरे के निशान से पार बह रही है यमुना- पहाड़ो पर लगातार हो रही बारिश के चलते हुए दिल्ली में यमुना का जलस्तर 204.50 मीटर की चेतावनी बिंदु को पार कर गया है. केंद्रीय जल आयोग की वेबसाइट के अनुसार पुराने रेलवे ब्रिज पर  जलस्तर सोमवार दोपहर 3:00 बजे 203.48 मीटर से बढ़कर मंगलवार शाम 6:00 बजे 204.94 मीटर पर पहुंच गया है.

205.12 मीटर तक पहुंच गया

 बताया जा रहा है कि रात 8:00 बजे जलस्तर  205.12 मीटर तक पहुंच गया। मौजूदा जलस्तर 205.39 मीटर यानी की  खतरे के निशान को पार कर गया है. आज सुबह भी यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के पार हैं.

 दिल्ली सरकार के सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि नदी के किनारे कुछ स्थानों पर निचले स्तर की बाढ़ आ सकती है. लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है.

 26 जुलाई के बाद से और ज्यादा हो गई

 इससे पहले सोमवार को हरियाणा के यमुना नगर में हथनीकुण्ड बैराज पर प्रभाव दर स्तर सुबह 9:00 बजे बढ़कर  75,000 क्यूसेक हो गई जो कि 26 जुलाई के बाद से और ज्यादा हो गई.

  सीडब्ल्यूसी के पांच दिवसीय बाढ़ पूर्वनुमान से पता चला है कि बुधवार को जलस्तर  204.5 मीटर के चेतावनी स्तर को छू चुका है। दिल्ली सरकार के सिचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने कहा है कि हम स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

 गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है

 जल स्तर बढ़ रहा है लेकिन गंभीर स्थिति की संभावना नहीं है। मध्य जुलाई में राजधानी और पहाड़ो पर भारी बारिश के कारण  दिल्ली की भीषण बाढ़ का सामना करना पड़ा।

 13 जुलाई को यमुना नदी का रिकॉर्ड 208.66 मीटर तक बढ़ गया. इसकी वजह पिछले रिकॉर्ड भी टूट गए थे। बीते कई सालों की तुलना में शहर मे अधिक लोगों को निकाला गया. संपत्ति कारोबार और कमाई के मामलों में करोड़ों रूपये तक का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े- 50 रुपये किलो की दर से टमाटर की बिक्री, आज से दिल्ली एनसीआर समेत चुनिंदा जगहों पर

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “दिल्ली में खतरे के निशान से पार बह रही है यमुना, निचले इलाकों में फिर बाढ़ की आशंका”