हरियाणा से पंजाब तक जलने लगी पराली जानिए कब से घुटने लगेगा दिल्ली NCR का दम- पंजाब और हरियाणा में पराली जलाने की शुरुवात हो चुकी है।  15 सितंबर से ही पराली जलाने का सीजन शुरू हो चुका है।  हालाँकि शुरुवात थोड़ी धीरे हुई थी और कुछ जगह पर चुनिंदा मामले सामने आये थे।  

पराली की मोनेटरिंग शुरू कर दी है

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी एंड मैनेजमेंट के निर्देश पर 15  सितंबर से ही इंडिया एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टिट्यूट ने पराली की मोनेटरिंग शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक 15 से 17 सितंबर के बीच पराली जलाने के पंजाब में छह UP और हरियाणा में दो दो मामले सामने आये है।  

हर साल सरदियों में पराली के धुए की वजह से दिल्ली NCR का दम घुटता है। पिछले साल भी पराली की वजह से नवंबर के महीने में 3 से 48 प्रतिशत तक प्रदुषण देखने को मिला था।  हालाँकि पराली के मामले में पिछले साल कुछ कम आये थे।   

मशीन को लेकर परेशान है 

सोशल एक्शन फॉर फारेस्ट एंड एनवायरनमेंट के फाउंडर विक्रांत के अनुसार अभी भी पंजाब में किसान पराली निपटाने के लिए मशीन को लेकर परेशान नजर आ रहे है।  बारिश होने की वजह से इस बार धानका रकबा भी अच्छा है।  

ऐसे में इस बार पराली अच्छी मात्रा में जल सकती है।  इस बार दिल्ली में पराली की मदद से कितना प्रदुषण बढ़ेगा यह बताने के लिए 3 सिस्टम काम करने वाले है।  

 सिस्टम को अभी चेक नहीं किया है

दिल्ली सरकार की सुपर साइट से भी पराली प्रदुषण का आकलन होगा।  इस आकलन के मुताबिक अभी तक दिल्ली में पराली का प्रदुषण जीरो बताया जा रहा है।  आईआईटीएम के निर्णय सपोर्ट सिस्टम ने अभी पराली सिस्टम को अभी चेक नहीं किया है।  सफर ने अभी तक पराली से होने वाले प्रदुषण की जानकारी देना शुरू नहीं किया है।  इंडियन एग्रीकल्चर रिसर्च इंस्टीटूट के अनुसार पराली का सीजन 15 से 30 नवंबर तक होता है। 

इसे भी पढ़े- दिल्ली एनसीआर में आज भी काले बादलों का साया जानिए पूरे दिन कैसा रहेगा मौसम

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

2 replies on “Delhi Pollution: हरियाणा से पंजाब तक जलने लगी पराली जानिए कब से घुटने लगेगा दिल्ली NCR का दम”