आज रात लगेगा 2023 का पहला चंद्र ग्रहण- सन 2023 का पहला ग्रहण आज लगने वाला है। भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण आज रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जायेगा।  यह देर रात 1 बजकर 1 मिनट पर खत्म हो जायेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है जिसे वैज्ञानिक भाषा में पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण के नाम से भी जाना जाता है।  

130 साल के बाद यह दुर्लभ सहयोग 

130 साल के बाद बुध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का एक साथ दुर्लभ सहयोग देखने को मिलने वाला है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है। 

चार राशि वालो को रहना होगा सावधान 

शास्त्रों के हिसाब से इस प्रकार के ग्रहण का व्यक्ति के स्वाभाव पर कोई असर नहीं देखने को मिलता है लेकिन फिर भी कुछ राशियों के ऊपर नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है जैसे की मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि वाले पर नकरात्मक प्रभाव पड़ सकता है। 

15 दिनों के अंतराल पर दो ग्रहण 

इससे पहले भी 20 अप्रैल को पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है और आज चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जोकि रात 8 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जायेगा। इसके बाद साल का दूसरा ग्रहण 28 अक्टूबर 2023 को होगा। 

12 साल बना है चंद्र ग्रहण पर बना है दुर्लभ सहयोग 

आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण देखने को मिलने वाला है। आज होने वाला चंद्र ग्रहण बहुत ही दुर्लभ योग में योग होगा। दरअसल 12 साल बाद इस चंद्र ग्रहण पर चतुग्रही योग का निर्माण होगा।  यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक चलेगा और आज होने वाले इस चंद्र ग्रहण पर  बुध, सूर्य, गुरु और राहु मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। 

भारत में नहीं देखा जा सकेगा यह ग्रहण 

आपको बता दे की यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा।  इस वजह से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होने वाला है।  

इसे भी पढ़े- इस अभिनेता के फैंस के लिए खुशखबरी, हो रही यह फिल्म फिर से रिलीज़, छलक जायँगे आपकी आँखों से आंसू 

Rohit Chelani

रोहित चेलानी सोनीपत से हैं, रोहित चेलानी मीडिया क्षेत्र मे 3 साल से हैं, इनको हिन्दी...

Leave a comment